फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला की मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Sat, 25 Oct 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के एक गांव में महिला की मौत हो गई। उसके बेटे ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं मिले। महिला की मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 50 वर्षीय महिला बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे शौच क्रिया के लिए खेत गई थी। देर रात तक उसके वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की। रात करीब दस बजे महिला का शव गांव के बाहर नाले में मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतका के बेटे ने बताया कि मां पिछले 20 सालों से मायके में रहकर मेहनत-मजदूरी करती थी। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। दिवाली पर्व पर वह घर आया था। आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म के बाद मां की हत्या कर दी और शव नाले के दलदल में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। शरीर में चोटों के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें