फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी बेचने के नाम पर 500 लोगों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बीमा पॉलिसी बेचने, लैप्स को रिन्यू और प्री मैच्योर पॉलिसी के नाम पर पैसे देने का लालच देकर ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर से कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का सरगना अभी फरार है। आरोपियों ने 500 से ज्यादा लोगों से ठगी की है। पुलिस ने इनके पास से 9 सीपीयू, 25 मोबाइल, 11 बेस फोन (सिम वाले), 11 सिम कार्ड, एक मुहर, पॉलिसी से संबंधित 50 पेपर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गुरुग्राम स्थित पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस के सीनियर मैनेजर संजीव ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी कंपनी के नाम पर सेक्टर-63, एच-150 की पहली मंजिल पर निंबूज सोल्यूशन के नाम से फर्जी कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने दबिश दी तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से धौलाना, हापुड़ निवासी शुभम राणा और साहिबाबाद निवासी सत्यम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, यहां काम करने वाले 32 लड़के-लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कॉल सेंटर का संचालक छत्रपाल फरार है। आरोपी नामी बीमा कंपनियों के नाम पर ग्राहकों से संपर्क करते थे और लालच देकर ठगते थे।
ऐसे लेते थे झांसे में
टेली कॉलिंग के लिए 32 लड़के-लड़कियों को आठ से दस हजार वेतन दिया जाता था। आरोपी नामी बीमा कंपनियों से डाटा प्राप्त करते थे। इसके बाद टेली कॉलर उनसे संपर्क कर बीमा पॉलिसी बेचने व लैप्स पॉलिसी को रिन्यू और प्री-मैच्यूर कर भारी धनराशि देने का लालच देते थे। इसके एवज में 10 से 30 फीसदी रकम एडवांस में ली जाती थी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में काफी लोगों से ठगी
फर्जी कॉल सेंटर आठ माह से चल रहा था। लॉकडाउन में काफी लोगों से आरोपियों ने ठगी की थी। लॉकडाउन में कई लोगों की नौकरी चली गई और पैसों की जरूरत थी तो कई लोग पॉलिसी तुड़वाकर कैश प्राप्त करने के लिए प्रयासरत थे। इसी दौरान ऐसे लोगों को ठगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें