फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम खत्म, सामान्य मोड में चलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएक्यूएम के आदेश के बाद दिल्ली में पाबंदियों में ढील, अब सिर्फ ग्रेप-2 लागू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था खत्म हो गई है। स्कूल भी अब से सामान्य मोड में चलेंगे। वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद राजधानी में ग्रेप-3 की सभी पाबंदियां हटा दी गई हैं। फिलहाल, ग्रेप दो लागू है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार के बाद कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के आदेश पर दिल्ली सरकार ने ग्रेप-3 हटाने का फैसला किया है। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि अब शहर में केवल ग्रेप-2 के नियम लागू रहेंगे और इसी आधार पर सभी व्यवस्थाएं चलाई जाएंगी। सरकारी और निजी दफ्तरों में लागू 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई है। स्कूलों में चल रहा हाइब्रिड मोड भी अब समाप्त कर दिया गया है। सभी कक्षाएं सामान्य रूप से ऑफलाइन चलेंगी। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि पाबंदियों में ढील का मतलब लापरवाही नहीं बल्कि जिम्मेदारी बढ़ना है। ग्रेप-2 के तहत निर्माण कार्यों पर आंशिक नियंत्रण, सड़कों की मशीनों से सफाई, धूल नियंत्रण उपाय और प्रदूषणकारी वाहनों पर सख्ती जारी रहेगी। सरकार वायु गुणवत्ता पर लगातार नजर बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर फिर से सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रदूषण कम करना सरकार के साथ-साथ नागरिकों की भी साझा जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकारात्मक प्रयासों से ग्रेप-2 में आई दिल्ली : सचदेवा
प्रदेश भाजपा वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार के सकारात्मक प्रयासों से दिल्ली ग्रेप-2 में आई हैलेकिन ये दुखद है कि प्रदूषण पर आप और कांग्रेस राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या कोई एक-दो साल की नहीं बल्कि 2009 से है। कांग्रेस और आप ने अपने शासन काल में दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए। अब दोनों केवल हर रोज नाटकीय प्रेसवार्ता कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें