फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तनिष्क समेत 42 खिलाड़ी ताइक्वांडो में बने विजेता

Fri, 14 Nov 2025 02:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते अति​थि। स्रोत-स्टेडियम कोच
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय जूनियर ताइक्वांडो बालक वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 230 बालकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तनिष्क समेत 42 खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या व मथुरा के डाॅ. मनीशंकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के अंत में उन्होंने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राजीव सिंह, आलोक एम कैथल, मानस मिश्रा, संदीप कुमार, हिमांशु पाल, मनोज कुमार, अरबिंद मौर्या, प्रवेश कुमार, राम लौटन निर्णायक रहे।
उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि 26 किग्रा वर्ग में तनिष्क ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि अमित कुमार और सत्यम कुमार क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 32 किग्रा वर्ग में अंश ने पहला स्थान प्राप्त किया। महेंद्र दूसरे व सुजीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

35 किग्रा वर्ग में अरुण कुमार विजेता बने, वहीं रिशू ने दूसरा और आरुष ने तीसरा स्थान पाया। 38 किग्रा वर्ग के मुकाबलों में कृष्णा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि अरुण कुमार और करन कुमार क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 44 किग्रा वर्ग में बाबिर अली ने बाजी मारी। विजय कुमार द्वितीय और सबिर अली तृतीय रहे।
45 किग्रा वर्ग में शनि कुमार पहले, राजवीर दूसरे और श्रेयस त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। 48 किग्रा वर्ग में हर्षित चौधरी प्रथम, अस्मिक सिंह द्वितीय और देवांश सोनी तृतीय स्थान पर रहे। 51 किग्रा वर्ग में अनुज साहू ने पहला स्थान हासिल किया। अनुज यादव और ओम मिश्रा ने दूसरा व तीसरा स्थान पाया। 55 किग्रा वर्ग में यश कुमार सर्वोच्च स्थान पर रहे जबकि वरुण और अमन कुमार दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 59, 63, 68, 73 और 78 किग्रा वर्गों में भी जोरदार मुकाबले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें