रंजिश में घर पर बैठे व्यक्ति पर लाठी व डंडे से हमला, घायल
तावडू। रंजिश के चलते घर पर परिजनों के साथ बैठे एक व्यक्ति पर आरोपी पक्ष के 8 लोगों ने लाठी, डंडे व अवैध तमंचे से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित विकास निवासी गांव राठीवास थाना तावडू ने बताया कि 30 अक्तूबर को वह अपने छोटे भाई व दादी के साथ घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि रंजिश के चलते उसी दौरान मुकेश, हरकेश, बीरपाल, नवीन, रणवीर, देवेंद्र निवासी राठीवास सुरेन्द्र व सुशील निवासी अशोक विहार गांव रगांला थाना तावडू सहित अन्य तीन अज्ञात आरोपियों ने अपने हाथों में लाठी, डंडा व कट्टा से लैस होकर घर में घुस कर पीड़ित पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे नूंह सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने 8 नामजद सहित तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो