फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज हड़ताल : प्राइवेट ड्राइवर, एसपीओ ने थामे बस स्टेयरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज हड़ताल : निजी बस ड्राइवरों, एसपीओ ने थामे बस स्टेयरिंग
विज्ञापन

गुुरुग्राम। रोडवेज बेड़े में 720 निजी बसों को शामिल करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन मंगलवार को भी जारी रही। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद भी विभाग प्राइवेट ड्राइवरों और पुलिस के एसपीओ के सहारे बसों को दौड़ा रहा है। वहीं दूसरी ओर से हड़ताली कर्मियों के समर्थन में आए निजी बस ड्राइवरों की हड़ताल का शहर में ज्यादा असर नहीं दिखा। शहर में पूरा दिन निजी बसें दौड़ी। रोडवेज कर्मचारी मंगलवार को भी कमला नेहरू पार्क में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे।
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में यात्रियों की समस्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को रोडवेज की 75 बसों की बजाय करीब 15 बसें ही चली। दो शिफ्ट में चलने वाली 110 बसों की बजाय करीब 80 बसें सिटी के लोकल रूटों पर चलाई गई। वहीं आरटीए व एडीसी मुनीष शर्मा ने भी दोपहर को रोडवेज डिपो का जायजा लिया और रोडवेज महाप्रबंधक को आरटीए की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रोडवेज को दिए 76 प्राइवेट ड्राइवर
रोडवेज विभाग ने आरटीए से प्राइवेट ड्राइवरों की मांग की थी, जिस पर आरटीए विभाग ने रोडवेज बसें चलाने के लिए 76 ड्राइवर दिए हैं, जिनको आरटीए विभाग की ओर से रोडवेज डिपो में अलग से ट्रेनिंग भी दी जा रही है, जिसके बाद उन्हें बसें सौंपी गई। वहीं 100 के करीब पुलिस के स्पेशल पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को रोडवेज की बसों में टिकट देने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन


इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ने समर्थन दिया
कमला नेहरू पार्क में सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों को मंगलवार को इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा, उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के साथ हैं और जरूरत पड़ी तो उनके आंदोलन में भी भाग लेंगे।

-----
आरटीए विभाग से निजी चालक बसों को चला रहे हैं। पुलिस विभाग की भी मदद ली जा रही है। कर्मचारियों की हड़ताल का ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है।
-गौरव अंतिल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, गुुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें