क्रिकेट खेलते समय युवक को गोली माने वाले तीन गिरफ्तार
मानेसर। आईएमटी मानेसर के गांव नाहरपुर में रविवार को क्रिकेट खेलते वक्त हुए विवाद में गोली मारने वाले तीन आरोपियों को मानेसर पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर ले लिया। जांच जारी है।
जांच में सामने आया है कि गांव नाहरपुर निवासी राजेश (29) रविवार को साथियों के आईएमटी मानेसर स्थित मिंडा कंपनी के सामने एक प्लॉट में क्रिकेट खेल रहा था। उसी समय स्कूटी सवार नखड़ौला के युवकों ने उससे किसी बात पर झगड़ा शुरू कर दिया। जबकि अन्य साथी कार में सवार होकर आए थे। चश्मदीदों के मुताबिक, झगड़े के दौरान नखड़ौला निवासी हगलू उर्फ लक्ष्य ने राजेश के पेट में पिस्टल से गोली मार दी और सभी आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को मानेसर के रॉकलैंड अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, नखड़ौला हाईवे पर राजेश का होटल है। जिसको लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। कुछ दिन पहले आरोपी राजेश को होटल बंद करने की धमकी देकर गए थे।