फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका चुनाव में 19 उम्मीदवारों के नामांकन वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका चुनाव में 19 उम्मीदवारों के नामांकन वापस
विज्ञापन

तावड़ू।
नगर पालिका चुनाव के लिए शुक्रवार को 19 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। नामांकन वापसी के बाद 15 वार्डों के लिए अब कुल 69 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
सबसे कम उम्मीदवार 8 व 14 वार्ड में बचे हैं। इनमें दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान मैं हैं। सबसे अधिक वार्ड नंबर 9 में 9 उम्मीदवार आमने-सामने हैं।
वार्ड नं. 1 से यादराम, ज्योति सैनी, महावीर सिंह, वार्ड नं. 2 से सोनू कुमारी, सुंदर बत्ती, व रजनी वार्ड नं. 3 से पारूल मंगला, नीतू देवी, रोशनी देवी, प्रक्राश देवी, शकुंला देवी व शशि शर्मा, वार्ड नं. 4 से रिचा नागपाल, इश्वर तनेजा, सपना मित्तल व बबिता गर्ग, वार्ड नं. 5 से सुरेंद्र कुमार, भीम सिंह, वीरेंद्र कुमार गोयल व दीपक गोयल वार्ड नं. 6 से पवन कुमार, रहमूदीन,सलमा, सुरेंद्र, भूपेंद्र सिंह, सुमन बाला, लाला राम मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन उम्मीदवारों के नामांकन वापस
वार्ड नं. तीन से अंजना, राजरानी व गीता देवी ने अपने नामांकन वापस लिए हैं। वार्ड नं. चार से सबिता रानी, सुमन, संतोष व राजरानी ने नामांकन वापस लिया है। वहीं वार्ड नं. पांच से नरेंद्र कुमार व वार्ड नं. छह से जगत सिंह, वार्ड नं. आठ से सुनीता, वार्ड नं. नौ से कमलेश व धर्मवीर ने अपने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं । वार्ड नं. दस से सुशील कुमार, वार्ड नं.11 से सुशीला वर्मा, वार्ड नं. 12 से नीरज मित्तल व चिराग भारद्वाज ने नामांकन वापस लिया है। वार्ड नं. 13 से पूजा ढल व वार्ड नं. 15 से राजपाल व कृष्ण सहरावत ने नामांकन पत्र वापस लिया है। वहीं वार्ड नं. 1, 2, 7 व 14 से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें