फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टास्क कंप्लीट करने के नाम पर युवती से 41 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
टास्क कंप्लीट करने के नाम पर युवती से 41 लाख ठगे
विज्ञापन

ईमेल के माध्यम से साइबर ठग ने किया था संपर्क, पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। टास्क कंप्लीट करने के नाम पर नोएडा स्थित फिल्म सिटी में रहने वाली युवती स्वाति भारती से ट्रेडिंग एप के जरिए 41 लाख ठग लिए गए। पीड़ित ने टेलीग्राम एप के अज्ञात संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम भी जांच में जुटी है।
मूल रूप से ग्रेनो के गौड़ सिटी-एक निवासी स्वाति नोएडा के फिल्म सिटी में रहती हैं। एक अप्रैल को उसके पास टेलीग्राम एप से संबंधित एक ईमेल आई। इसमें ऑनलाइन काम करने के बदले पैसे देने की बात कही गई। ईमेल में कहा गया कि आपको कुछ रिव्यू देने होंगे और हर रिव्यू का आपको 50 रुपये मिलेगा। इसके लिए कुछ शुरुआती अमाउंट देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईमेल पर भरोसा करके युवती ने काम शुरू कर दिया। पहले उन्हें दो हजार मिले। इस तरह तीन-चार बार यही क्रम चलता रहा और पैसे आते रहे। रकम बढ़ने पर कभी सर्विस टैक्स तो कभी प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर रुपयों की मांग होने लगी। युवती ने कई बार में पैसे दे दिए। धीरे-धीरे यह रकम 41 लाख रुपये तक पहुंच गई। रकम वापस नहीं मिलने पर स्वाति ने टेलीग्राम एप के संचालक सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें