फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नगर निगम के नए कार्यालय की भूमि के लिए मिले 40.40 करोड़ रुपये

Tue, 14 Oct 2025 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जिला सचिवालय के सामने नए कार्यालय के लिए चयनित स्थान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के नए कार्यालय के निर्माण में आ रही सबसे बड़ी अड़चन दूर हो गई है। नगर निगम कार्यालय के लिए चयनित जमीन के लिए शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग से 40 करोड़ 40 लाख 91 हजार रुपये प्राप्त हो गए हैं। इस राशि को अब मार्केट कमेटी जगाधरी के खाते में जमा कराया जाएगा।
रुपये जमा होते ही जमीन रजिस्ट्री करवा कर नगर निगम को हैंडओवर कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि अब जनवरी में निगम के नए कार्यालय का निर्माण शुरू हो सकता है। जिसे बनने में करीब ढाई साल का वक्त लगेगा। कार्यालय के भवन की ड्राइंग बनाने और इस पर आने वाले खर्च का एस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया भी नगर निगम में शुरू हो गई है। अमर उजाला ने 16 सितंबर के अंक में राशि न मिलने के कारण नगर निगम को जमीन ट्रांसफर न होने का मामला प्रकाशित किया था। नगर निगम कार्यालय के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा जमीन की उपलब्धता न होना था। जमीन न होने की वजह से 2018 से कार्यालय का सारा काम रुका पड़ा था। करीब छह माह से नगर निगम कार्यालय के लिए मार्केट कमेटी सचिव जगाधरी से बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के सामने अनाज मंडी जगाधरी परिसर में 2.30 एकड़ जमीन फाइनल कर दी गई थी। यह जमीन 40 करोड़ 40 लाख रुपये में मार्केट कमेटी से खरीदी गई। परंतु रुपये नहीं मिलने से मार्केट कमेटी जमीन की रजिस्ट्री नगर निगम के नाम नहीं करवा रहा था। अब यह राशि आने से जमीन मिलने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। इसी माह जमीन की रजिस्ट्री होने की उम्मीद है।
लोगों को तीन दफ्तरों में भटकने से मिलेगी राहत

नगर निगम का नया कार्यालय भले ही अभी ढाई साल में बनकर तैयार होगा। परंतु देरी से ही सही भवन बनने के बाद लोगों को अपने काम के लिए निगम के तीन-तीन कार्यालयों में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह इसलिए क्योंकि फिलहाल नगर निगम का कार्यालय तीन अलग-अलग लोकेशन पर चल रहा है। मुख्य कार्यालय रेलवे स्टेशन रोड पर भगत सिंह चौक के पास है जहां पर नगर निगम की मेयर, निगम आयुक्त, अतिरिक्त निगम आयुक्त, एक्सईएन, एसई समेत तमाम कार्यालय हैं। दूसरा कार्यालय जगाधरी में चल रहा है। जगह की कमी के चलते इंजीनियर व बिल्डिंग ब्रांच को मुख्य कार्यालय से निकाल कर कन्हैया साहिब चौक स्थित निगम की दुकानों में शिफ्ट कर दिया गया था। ऐसे में लोगों को कभी कन्हैया चौक स्थित कार्यालय तो कभी मुख्य कार्यालय में जाना पड़ता है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों ही बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के लिए मार्केट कमेटी जगाधरी से जो जमीन खरीद थी उसके लिए 40 करोड़ 40 लाख 91 हजार रुपये मिल गए हैं। जल्द ही जमीन की रजिस्ट्री करवा कर कार्यालय का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। - महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें