फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार साल की मासूम से 40 साल के पड़ोसी ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल की मासूम से 40 साल के पड़ोसी ने की दरिंदगी, गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी

जेवर। जेवर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में 40 साल के पड़ोसी महेश ने चार साल की मासूम से दरिंदगी की। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। सोमवार रात पुलिस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं सोशल मीडिया पर बच्ची की हालत नाजुक होने की सूचना वायरल हो गई। हालांकि पुलिस ने मासूम के अस्पताल में भर्ती नहीं होने का दावा किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने कहा है कि सोमवार दोपहर बाद जहांगीरपुर कस्बे में चार साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला महेश वहां पहुंचा। वह बच्ची को अपने मकान में ले गया। जहां आरोपी ने मासूम से दरिंदगी की। मासूम की रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के परिजन ने घटना की सूचना जेवर कोतवाली पलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता प्राथमिक उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए जेवर के सरकारी अस्पताल भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि पीड़िता को जेवर से जिला अस्पताल भेजा गया है। एडीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रविवार रात आरोपी के गढ़ी गांव के पास छुपे होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें