फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के मैनेजर से मारपीट कर 40 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के मैनेजर से मारपीट कर 40 हजार लूटे
विज्ञापन

तावडू। मोहम्मदपुर-पचगांवा रोड पर तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने एक कंपनी के मैनेजर से मारपीट कर 40 हजार रुपये और सामान लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने 8 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अविनाश पुत्र कृष्ण राम ने बताया कि वह साटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी रामपुर तहसील पटौदी जिला गुरुग्राम में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी लघु उद्योग के लिए महिलाओं को ऋण देती है। 8 अक्तूबर को लगभग 6:30 बजे शाम वह गांव सूंध व भंगोह से लगभग 40 हजार रुपये लेकर आ रहा था। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ दूसरी बाइक पर सुमित कुमार सीएसओ रघु यादव एबीएम भी थे। जब वह मोहम्मपुर रोड पर गांव हसनपुर में मंदिर के आगे पहुंचे तो तीन बाइकों पर सवार युवक पीछे से आए और गाड़ी रुकवा दी। एक युवक ने अपने हाथ में लिए हुए डंडे से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब सहयोगी उसे बचाने लगे तो आरोपियों ने उन पर भी डंडे से हमला कर दिया। जिसकी वजह से पीड़ित अविनाश, रघु यादव व सुमित घायल हो गए। जिन्हें सनराइज अस्पताल गुरुग्राम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी बैग लेकर पचगांवा की और फरार हो गए। उसमें 40 हजार रुपये, एक टैबलेट , एक चार्जर व कागजात थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें