फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर 40 लाख की धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। प्लॉट बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 40 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी काफी लोगों से ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

ईदगाह कॉलोनी निवासी जावेद मंसूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे पिता जान मोहम्मद ने सन 2022 में अरुण कुमार से शहजादपुर रोड पर एक कॉलोनी में पांच सौ मीटर का प्लॉट 40 लाख रुपये में तय किया था। छह माह के अंदर पूरा भुगतान कर दिया और बैनामा की तारीख रख दी गई।
आरोप है कि बैनामा पर अरुण कुमार नहीं आए और आनाकानी करने लगे। इसी बीच पता चला कि आरोपी मुरादनगर शहर में दर्जनों लोगों के साथ ठगी करके फरार हो गया है।
पीड़ित ने इस संबंध में डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी को शिकायत दी है। डीसीपी ने मामले की एंटी फ्रॉड सेल से जांंच कराकर मुरादनगर थाने को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें