फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटे की फर्जी रसीद से करते थे फर्जीवाड़ा, 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। धर्मकांटे की फर्जी रसीद बनाकर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मकांटे की फर्जी रसीद बनाकर कम बिल्डिंग मैटीरियल सप्लाई कर रहे थे। इससे हर ट्रिप में ये लोग हजारों रुपये की हेराफेरी कर रहे थे। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-57 खोड़ा तिराहे से इन्हें पकड़कर तीन डंपर, 71 हजार रुपये, फर्जी पर्चियां, विजिटिंग कार्ड आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपियों का कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

नोएडा जोन के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने खोड़ा तिराहे से दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी मुख्तार, सेक्टर-19 निवासी अर्पित राजपूत, गिझौड़ निवासी राजेश कुर्मी और ग्रेटर नोएडा तुगलपुर निवासी सिंटू को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी ने बताया कि मुख्तार बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर है। वह धर्मकांटे की फर्जी रसीद बनवाकर डंपर चालक राजेश कुर्मी और हेल्पर सिंटू की मदद से ग्राहकों को कम माल सप्लाई करता था। फर्जी रसीद सेक्टर-19 में स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले अर्पित राजपूत से बनवाई जाती थी। इनका यह गोरखधंधा चार साल से चल रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हर ट्रिप में पांच से दस टन कम बिल्डिंग मैटीरियल की सप्लाई करते थे।
शक होने पर धर्मकांटे से ली जानकारी
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े बिल्डर नवीन सोनी ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। नवीन सोनी ने सेक्टर-9 में दुकान चलाने वाले बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर को ठेका दिया था। पिछले करीब एक महीने से उनकी साइट पर बिल्डिंग मैटेरियल की सप्लाई की जा रही थी। नवीन ने सप्लायर से कहा था कि उसे हरिओम धर्मकांटे की पर्ची चाहिए, लेकिन उन्हें हरिओम धर्मकांटे की फर्जी पर्चियां दी जा रही थीं। शक होने के बाद हरिओम धर्मकांटे से जानकारी ली तो फर्जीवाड़े का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें