फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सवा नौ हजार विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे 39.72 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-1600 विद्यार्थियों के आवेदन हुए निरस्त, पात्रता मानक पूरे न होना बना कारण
विज्ञापन


राजेश भाटी

ग्रेटर नोएडा। पिछड़ा वर्ग के सवा नौ हजार विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृति और फीस प्रतिपूर्ति के 39.49 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जबकि 10732 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। फार्म में कमी और पात्रता पूरी नहीं करने पर 16 सौ विद्यार्थियों के फार्म रद्द हो गए है।

गौतमबुद्धनगर में पिछड़ा वर्ग के 9 और 10वीं कक्षा के 559 बच्चों को छात्रवृति के 7.26 लाख रुपये का भुगतान किया। 11 और 12वीं के 559 बच्चों को 16 लाख रुपये छात्रवृति दी गई है। इनके अलावा अन्य कोर्स में पढ़ने वाले 13 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 10732 विद्यार्थियों के आवेदन को संबंधी कॉलेजों ने फारवर्ड किया था। इनमें से अब तक केवल 9134 विद्यार्थियों को छात्रवृति और फीस प्रतिपूर्ति के 39 करोड़ 49 लाख रुपये उनके बैंक खातों में भेज दिया गया है। 1598 विद्यार्थियों के आवेदन में कमी होने के चलते उनको पैसा नहीं मिला है। इनके बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने, आधार मैपिंग नहीं होने और 60 फीसदी से कम अंक होने समेत कमियां मिली है। हालांकि इनमें से कुछ विद्यार्थियों के आवेदन पर पुनं विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-


केवल 16 बच्चों को मिला कंप्यूटर प्रशिक्षण

गौतमबुद्धनगर में अन्य पिछड़ा वर्ग के 16 बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें 15 बच्चों को ओ-लेवल और एक बच्चे को सीसीसी कोर्स में प्रवेश दिया गया था। नोएडा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

वर्जन




-जिन विद्यार्थियों के आवेदन में कमी थी उनको छात्रवृति और फीस प्रतिपूर्ति नहीं की गई है। हालांकि आवेदनों पर पुन: विचार किया जा रहा है।
लवेश शिशौदिया, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौतमबुद्धनगर

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें