फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत ने पाक में घुसकर लिया पहलगाम हमले का बदला, ऑपरेशन सिंदूर को लोगों ने सराहा

Wed, 07 May 2025 11:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी होने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित करीब 200 सोसाइटियों में जश्न का माहौल है। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि भारत अब नया भारत है। देश को आंख दिखाने वालों को कड़ा जवाब देना जानता है।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पहलगाम में 15 दिन पहले हुए आतंकी हमले का भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से बदला लिया। सेना ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने तबाह कर कर दिए। ऑपरेशन सिंदूर के लिए लोग भारतीय सेना की प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी होने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित करीब 200 सोसाइटियों में जश्न का माहौल है। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि भारत अब नया भारत है। देश को आंख दिखाने वालों को कड़ा जवाब देना जानता है। देश का हर नागरिक सरकार के साथ खड़ा है। यदि युद्ध की परिस्थितियों हुई तो देश का हर नागरिक बॉर्डर पर खड़ा दिखाई देगा। 

गौड़ सौंदर्यम में रहने वाली निवासी रति गुप्ता ने बताया कि सुहागिन महिलाओं की पहचान उनका सिंदूर ही होता है। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने महिलाओं के सिंदूर पर हमला किया था। सरकार और सेना कि ओर से कड़ा जवाब दे दिया गया है। वहीं गौड़ सिटी फर्स्ट एवेन्यू में रहने वाले मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि मॉक ड्रिल होने की वजह से आज तिरंगा यात्रा नहीं निकाली जाएगी। कल सोसाइटी के आसपास तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


कई निवासियों ने बताया कि मोदी सरकार ने उन्हें सबसे अच्छा उपहार दिया है। आतंकवादियों ने कहा था कि मोदी को बता देना जाकर। अब मोदी ने बता दिया है कि भारत को चुनौती देना कितना कठिन है। सरकार ने जवाब दे दिया है। भारत की ओर आंख उठाने वाले का यही हाल होना चाहिए। ऐस डिविनो सोसाइटी में रहने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि मोदी सरकार ने हमला करके अन्य देशों को भी संदेश दिया है कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें