फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर तोड़ा 36 घंटे का उपवास, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, आम या खास सभी ने की पूजा

Tue, 17 Nov 2026 05:51 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

लोक आस्था, तप और सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। तड़के से ही घाटों, झीलों और विभिन्न कॉलोनियों में बनाए गए अस्थायी पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर तोड़ा उपवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक आस्था, तप और सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। तड़के से ही घाटों, झीलों और विभिन्न कॉलोनियों में बनाए गए अस्थायी पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु तथा खुशहाली की कामना की। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी पूरा हुआ। इसके बाद घर लौटकर प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन


छठ महापर्व के अंतिम दिन सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं का घाटों पर पहुंचना देर रात से ही शुरू हो गया था। तड़के करीब चार बजे से विभिन्न पूजा स्थलों पर व्रतियों और उनके परिजनों की आवाजाही तेज हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें