फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पाई-2 स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर के स्कूलों और अकादमियों से करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पहले दिन अंडर-7, 11, 15 और 19 वर्ग के मुकाबले खेले गए, इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल के दौरान खिलाड़ियों ने हाथी, घोड़े, ऊंट और रानी की सधी हुई चालों के साथ कई बार प्यादे से ही प्रतिद्वंद्वी के राजा को मात देकर अपनी रणनीतिक समझ का परिचय दिया।
विज्ञापन


जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अतुल निगम के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में बौद्धिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है। रविवार को अंडर-9, 13 और 17 वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सुनील कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन कुशल सिंह, प्रधानाचार्य अंजलि मित्तल और एचओडी रविंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें