फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईडीवी स्काई वॉल्कर्स 45 रन से जीती मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। बिसरख क्षेत्र स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-9 के लीग मैच में ईडीवी स्काई वॉल्कर्स ने जेकेजी वॉरियर्स को 45 रन से पराजित किया। ईडीवी स्काई वॉल्कर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में छह विकेट पर 175 रन बनाए। इसमें निर्मल ने 38 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेकेजी वॉरियर्स की टीम दस विकेट पर 130 रन ही बना सकी। इसमें रिषभ ने 43 रन की पारी खेली। ईडीवी स्काई वॉल्कर्स की ओर से पुनीत पांडेय ने चार विकेट हासिल किए। मैच में पुनीत पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें