फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान का शटर तोड़ 35 टायरों की चोरी

विज्ञापन
12  निजामाबाद के फरिहा में टायर की दुकान में ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना के बाद जुटी भीड़।
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में चोरों ने सोमवार की रात टायर की दुकान को निशाना बनाया। चोर करीब 70,000 रुपये के टायर उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची ने जांच पड़ताल की। वहीं, इस चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा निवासी फैयाज अहमद की सरायमीर रोड पर स्थित टायर की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात दुकान का शटर तोड़कर चोर भीतर घुसे और लगभग 35 टायर लेकर चले गए। सुबह मोहल्ले वालों ने टूटा ताला और खुला शटर देखकर सूचना दी। दुकानदार फैयाज ने बताया कि प्रति टायर कीमत 1800 से 2200 रुपये है। उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और साक्ष्य जुटाए। फैयाज ने थाना निजामाबाद में घटना की शिकायत की है। थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है और पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

12  निजामाबाद के फरिहा में टायर की दुकान में ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना के बाद जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें