फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुस्तक मेले में नौ दिन में पहुंचे 3.5 लाख लोग

विज्ञापन
लखनऊ विवि में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव के अंतिम दिन पराशर बैंड की प्रस्तुित पर झूमते और वीडि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहे गोमती पुस्तक मेले का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान नौ दिन में 3.5 लाख लोग मेले में शामिल हुए। 100 से अधिक साहित्यिक, सांस्कृतिक और बाल आयोजनों में 200 से अधिक लेखकों, कलाकारों और बाल साहित्य विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। 225 स्टॉलों पर पाठकों ने रुचि की किताबें खरीदीं। अकेले नेशनल बुक ट्रस्ट के स्टॉल से करीब छह लाख रुपये की पुस्तकों की बिक्री का दावा किया गया है। अंतिम दिन बाल मंडप में कहानियों, रंगों, प्रश्नोत्तरी का बच्चों ने आनंद उठाया। प्रख्यात लेखिका नीलम राकेश ने बच्चों के साथ जीवंत कहानी सत्र में भाग लिया। विवेक कुमार ने रोचक प्रश्नोत्तरी का संचालन किया। बुक कवर डिजाइन वर्कशॉप में बच्चों ने एनबीटी, इंडिया की तीन चुनिंदा किशोर पुस्तकों के कवर को अपनी कल्पना से पुन: डिजाइन किया, इसमें 10 विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


लेखकगंज में सस्टेनेबल इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस पर चर्चा हुई जिसमें के. गणेश, जानकी शाह ने हिस्सा लिया। शोभा कपूर ने समन्वयन किया। शाम को पराशर बैंड की प्रस्तुति के साथ पुस्तक मेले का समापन हुआ। ट्रस्ट की ओर से अब गोरखपुर में एक नवंबर से पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा।

2500 ने कराया ऑनलाइन किताबें पढ़ने के लिए पंजीकरण

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से लगाए गए राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय के स्टॉल पर 2500 लोगों ने ऑनलाइन किताबें पढ़ने के लिए पंजीकरण कराया। स्टॉल पर मौजूद आउटरीच एसोसिएट सतीश कुमार यादव ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में 60 प्रकाशकों की तीन हजार से अधिक किताबों के साथ ही एनिमेटेड और ऑडियो बुक भी मौजूद हैं।

लखनऊ विवि में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव के अंतिम दिन पराशर बैंड की प्रस्तुित पर झूमते और वीडि

लखनऊ विवि में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव के अंतिम दिन पराशर बैंड की प्रस्तुित पर झूमते और वीडि

लखनऊ विवि में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव के अंतिम दिन पराशर बैंड की प्रस्तुित पर झूमते और वीडि

लखनऊ विवि में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव के अंतिम दिन पराशर बैंड की प्रस्तुित पर झूमते और वीडि

लखनऊ विवि में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव के अंतिम दिन पराशर बैंड की प्रस्तुित पर झूमते और वीडि

लखनऊ विवि में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव के अंतिम दिन पराशर बैंड की प्रस्तुित पर झूमते और वीडि

लखनऊ विवि में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव के अंतिम दिन पराशर बैंड की प्रस्तुित पर झूमते और वीडि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें