फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 प्रत्याशियों ने नहीं दिया खर्च का ब्योरा, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तीनों विधानसभा सीटों के 35 प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं देने पर नोटिस जारी किए गए हैं। 48 घंटे में सभी को खर्च का ब्योरा देना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वाहनों की अनुमति रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत दादरी, जेवर और नोएडा सीट के सभी 39 प्रत्याशियों को अपने खर्च का ब्योरा देना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 28 जनवरी, 2 व 6 फरवरी का दिन तय किया था, लेकिन शुक्रवार को केवल चार प्रत्याशी ही खर्च का ब्योरा देने पहुंचे। इनमें दादरी सीट के प्रत्याशी दीपक भाटी, मनवीर भाटी व तेजपाल नागर और नोएडा सीट की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक शामिल हैं। वरिष्ठ कोषागार अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिन प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है, उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं। 48 घंटे के अंदर सभी को खर्च का ब्योरा देना होगा। अगर ऐसा नहीं किया फिर वाहनों की अनुमति को रद्द कर दी जाएगी। फिर भी अगर कोई ब्योरा नहीं देता है तो उन पर आईपीसी की धारा-171 के तहत कार्रवाई होगी।
खर्च का हिसाब-किताब रखने में लापरवाही
नामांकन की प्रक्रिया 21 जनवरी को पूरी हो चुकी है। सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। डोर-टू-डोर के अलावा अन्य माध्यम से प्रचार कर रहे हैं। प्रशासन की 50 से अधिक टीमें प्रत्याशियों पर नजर रख रही हैं, लेकिन उसके बाद भी उनके खर्चों का सही से आकलन नहीं कर पा रहा है। यही कारण है कि प्रशासन के पास कुछ प्रत्याशियों के अलावा बाकी के खर्च का हिसाब नहीं है। ज्यादातर का खर्च रिकॉर्ड में 10 से 20 हजार रुपये है।
विज्ञापन

कांग्रेसी तो कहीं भाजपा प्रत्याशी खर्च में अव्वल
दादरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी खर्च करने में अव्वल हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर बसपा प्रत्याशी हैं। जेवर सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने अभी तक सबसे अधिक धनराशि प्रचार पर खर्च की है। दूसरे नंबर पर बसपा और तीसरे पर कांग्रेस प्रत्याशी है। वहीं, नोएडा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी खर्च करने में पहले नंबर पर हैं। दूसरे पर बसपा और तीसरे पर भाजपा प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें