फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउनशिप में शहरी जीवन जीएंगे 3003 किसान परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। एयरपोर्ट से प्रभावित छह गांवों के 3003 के विस्थापित परिवारों को बसाने के लिए प्राधिकरण ने जेवर बांगर में मॉडल टाउनशिप विकसित की है। यहां किसानों को उन्हीं के गांव के नाम से पॉकेट बनाकर बसाया गया है। यमुना प्राधिकरण ने टाउनशिप में सड़क, बिजली, पानी, सीवर से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक स्थल के साथ बड़े-बड़े पार्क आदि शहरीकरण से जुड़ीं सुविधाएं देने का वादा किया है। कुछ सुविधाएं शुरू हो चुकी हैं और कुछ पर काम चल रहा है। एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले तीन गांव रोही व उसके मजरे नगला गनेशी, नगला फूलखां, दयानतपुर के मजरे दयानतपुर खेड़ा, नगला शरीफ खां, नगला छीतर और किशोरपुर के ग्रामीणों को टाउनशिप में विस्थापित किया गया है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के लिए रोही, रन्हेरा, दयानतपुर, बनवारीवास, किशोरपुर व पारोही सहित छह ग्राम पंचायतों के लगभग 7224 परिवारों से 1334 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। तीन हजार परिवारों को जेवर बांगर की 600 बीघा जमीन पर बसाना है। इसके लिए हर गांव को पॉकेट में बांटा गया है। सोसाइटी में घुसते ही पॉकेट एक में रोही के 1039 प्लॉट बनाए गए है। पॉकेट 2 में नगला गनेशी के 238 प्लॉट, पॉकेट 3 में नगला फूलखां के 175 प्लॉट, पॉकेट 4 में किशोरपुर के 12, पॉकेट 5 में दयानतपुर खेडा के 243 प्लॉट, पॉकेट 6 में नगला शरीफ खां के 529 प्लॉट और पॉकेट 7 में नगला छीतर के 767 प्लॉट बनाए गए हैं।
स्कूल व खेल के मैदान तैयार
सोसाइटी की सुरक्षा को देखते हुए मेन गेट पर 1000 मीटर में पुलिस चौकी बन रही है। 1600 मीटर में बिजलीघर का निर्माण किया गया है। प्रत्येक पॉकेट में लगभग 4000 मीटर के दो पार्क बनाए जा रहे हैं। खेल के मैदान के लिए 4800 मीटर व्यावसायिक बेल्ट के अलावा दो स्वास्थ्य केंद्र और 8000 मीटर में दो जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल बनाया जाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र व जिम पर भी काम चल रहा है। शुद्ध पेयजल के लिए दो जगह पर ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य सड़क 18 मीटर चौड़ी होगी
टाउनशिप में चार मुख्य सड़कें 18 मीटर चौड़ी बनाई गई हैं। अंदर की ज्यादातर सड़कें 12 मीटर चौड़ी हैं। वहीं, पार्कों के दोनों ओर नौ मीटर चौड़ी सड़क है। हर सड़क पूर्व से पश्चिम 90 डिग्री पर आपस में मिल रही है। ऐसे ही उत्तर से दक्षिण भी 90 डिग्री पर मिली है। जिससे 5 लाख वर्गमीटर मेें फैली टाउनशिप में हवा एक छोर से दूसरे तक आसानी से पार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें