फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धान बेचकर लौट रहे किसान की जेब काटकर 30 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दादरी कोतवाली क्षेत्र के जारचा रोड स्थित मनीराम कॉलोनी के पास धान बेचकर ऑटो में सवार होकर जा रहे किसान की जेब से तीस हजार दो सौ रुपये काट लिए गए। जेब काटने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


खटाना गांव निवासी केहर सिंह मंगलवार सुबह धान बेचने जीटी रोड स्थित नवीन मंडी गए थे। धान 30 हजार दो सौ रुपये में बिका। धान बेचने के बाद शाम को वह नवीन मंडी से ऑटो में बैठकर जारचा रोड पर आ गए। जारचा रोड से खटाना गांव जाने के लिए वहां खड़े ऑटो में बैठ गए। वहां से एक युवक ऑटो में बैठकर उनके साथ चल दिया। केहर सिंह के जेब के पास उन्होंने अपना बैग लगा दिया और जेब काट ली।
मनीराम कॉलोनी के पास वह ऑटो से उतर गया। पीछे से आ रही एक बाइक पर सवार होकर आरोपी फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें