- नोएडा, ग्रेनो समेत गाजियाबाद व आस पास के स्कूलों के खिलाड़ी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। तीसरी ओपन सनशाइन रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न स्कूलों से 300 से अधिक स्केटर्स ने मुकाबला किया। सनशाइन स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-132 स्थित जेबीएम ग्लोबल स्कूल आयोजित टूर्मामेंट एडजस्टेबल और क्वाड श्रेणियों के तहत विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले हुए।
एडजस्टेबल श्रेणी में अंजुम, आनंद और शिवम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि प्रिया, रिहान, आदित्य, शिवकीर्ति, सोनम ने रजक पदक और सब्या, नायशा ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं क्वाड श्रेणी में अवनी खोसला ने 8-10 आयु वर्ग में, 6-8 आयु वर्ग में कृष्णम, 8-10 आयु वर्ग में रीवा बंसल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा दिलनूर कौर, सायशा ध्यानी, अनायशा, सोनम, स्पर्श जोशी ने रजक पदक हासिल किया। वहीं आद्विका धाकड़ ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं एनजीओ विद्या एंड चाइल्ड के बच्चों ने भी कई पुरस्कार अपने नाम किए।
चैंपियनशिप के समन्वयक गुलशन, मुख्य रेफरी निरंजन काला और रेफरी गोपाल हलधर ने सभी स्केटर्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान बच्चों का जोश, प्रतिस्पर्धा की भावना और खेल कौशल देखते ही बन रहा था।