नोएडा(संवाद)। शहर के सेक्टर 62 स्थित भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी (आएएचई) में शनिवार को 22वां डीपीआर प्रशिक्षण सत्र संपन्न किया गया। संस्थान ने बताया कि इस दौरान हाइवे परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की तैयारी यानी डीपीआर तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सलाहकार कंपनियों के कर्मियों के लिए आयोजित की गई थी। बता दें, राजमार्ग के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने वाले कर्मियों को यह प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। इसी क्रम में इसका आयोजन किया गया। जहां उन्हें डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया, तकनीकी आवश्यकताओं, मानकों और नवाचारों की जानकारी दी गई।