संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। फादर एग्नेल बाल भवन की ओर से फादर बेंटो मार्टिंस, पिलर सोसाइटी के संस्थापक, की स्मृति में फादर एग्नेल विद्यालय में 18 से 24 अगस्त तक फादर बेंटो चैंपियंस कप का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन 28 टीमों के बीच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 75 स्कूलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पहले दिन सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल, समरविले स्कूल ग्रेटर नोएडा, समरविले स्कूल नोएडा, गगन पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट, प्रज्ञान स्कूल ग्रेटर नोएडा, फादर एग्नेल स्कूल दिल्ली, फादर एग्नेल स्कूल नोएडा, फादर एग्नेल स्कूल वैशाली, बीएलएस वर्ल्ड स्कूल ग्रेटर नोएडा ने अंडर 14 और अंडर 18 पुरुष वर्ग में अपनी जीत हासिल की। फादर एग्नेल स्कूल ग्रेटर नोएडा ने सेंट फ्रांसिस को 3-0 और समरविले ग्रेटर नोएडा ने कैंब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा को 2-1 से हराया। फादर एग्नेल स्कूल वैशाली ने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा को 4-0 से हराया।
सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल ने एपीजे इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा को 3-1 से मात दी। वहीं, रायन इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा ने एस्टर पब्लिक स्कूल को 2-1 से हराया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन फादर जोवीटो एवं फादर बेंटो द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह कप खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देगा।