संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। कृष्ण कुंडू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी शाहपुर में शनिवार को प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का ट्रायल लिया गया जिसमें 27 पहलवानों का चयन हुआ। ये पहलवान सोनीपत के राई में 2 नवंबर को आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
एकेडमी संचालक कृष्ण कुंडू ने बताया कि लड़कों की फ्री स्टाइल कुश्ती के 51 किलोग्राम भारवर्ग में शुभम, 61 किलोग्राम भारवर्ग में सुमित, 65 किलोग्राम भारवर्ग में सागर, 70 किलोग्राम भारवर्ग में अतुल घनघस, 74 किलोग्राम भारवर्ग में सुमित, 79 किलोग्राम भारवर्ग में आशीष, 86 किलोग्राम भारवर्ग में रोहित, 92 किलोग्राम भारवर्ग में शोकिंद्र, 97 किलोग्राम भारवर्ग में शुभम व 125 किलोग्राम भारवर्ग में जतिन का चयन हुआ है।
लड़कों की ग्रीको रोमन के 55 किलोग्राम भारवर्ग में अंशुल, 60 किलोग्राम भारवर्ग में सिकंदर, 63 किलोग्राम भारवर्ग में आर्यन, 67 किलोग्राम भारवर्ग में संदीप, 72 किलोग्राम भारवर्ग में अंकुश, 77 किलोग्राम भारवर्ग में हिमांशु, 82 किलोग्राम भारवर्ग में संगम, 87 किलोग्राम भारवर्ग में शिवम, 97 किलोग्राम भारवर्ग में नवनीत व 130 किलोग्राम भारवर्ग में अंकुर का चयन हुआ है। लड़कियों की फ्री स्टाइल के 50 किलोग्राम भारवर्ग में पायल, 53 किलोग्राम भारवर्ग में दीक्षा, 55 किलोग्राम भारवर्ग में काफी, 57 किलोग्राम भारवर्ग में मोही, 59 किलोग्राम भारवर्ग में तमन्ना, 62 किलोग्राम भारवर्ग में खुशी व 68 किलोग्राम भारवर्ग में अंशु का चयन हुआ है।
हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रधान अजय मलिक व पंचायत समिति चेयरमैन हरपाल मलिक ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर ट्रायल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट एवं एकेडमी संचालक कृष्ण कुंडू व संचालन एसोसिएशन के जिला उपप्रधान शेर सिंह कुंडू ने किया। अजय मलिक और हरपाल मलिक ने कहा कि युवाओं को खेलों में आगे आना चाहिए। वे लक्ष्य निर्धारित कर मैदान पर अभ्यास करेंगे तो उनको सफलता हासिल होगी। उन्होंने पहलवानों को प्रोत्साहित किया।
दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद