फोटो नंबर-05महिला कॉलेज की बैडमिंटन टीम को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की छह छात्राओं की बैडमिंटन टीम ने अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया है। यह प्रतियोगिता इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर, रेवाड़ी की ओर से स्वरांजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रेवाड़ी में आयोजित की गई थी।शनिवार को कॉलेज में छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अंजु रानी ने विजेता छात्राओं एवं खेल इंचार्ज को बधाई दी। छात्राओं को सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। इससे अन्य छात्राओं को भी खेलों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. पारुल गुप्ता ने भी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कांमना करते हुए खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।