फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजकीय इंटर कॉलेज में पढेंगे 2500 छात्र, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-4.18 करोड़ की लागत से हुआ तैयार, 12 मई को दादरी विधायक करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

- कक्षा छह से 12वीं के छात्रों को इसी सत्र से मिलने लगेगा प्रवेश


अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। दादरी के छात्रों को अब निजी स्कूल में पढ़ाई करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। दादरी के मेवातियान कॉलोनी में 12 मई को राजकीय इंटर कॉलेज खुलने जा रहा है। जहां 2500 छात्रों को पढ़ने का मौका मिलेगा। कॉलेज में छात्रों के लिए हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध होगी। अब तक राजकीय इंटर कॉलेज नहीं होने पर छात्रों को निजी स्कूलों का सहारा लेना पड़ता था।
निजी स्कूलों में फीस अधिक होने के कारण कई छात्र पढ़ाई नहीं कर पाते थे। उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी। इसके खुल जाने से हर छात्र को 10 से 12 रुपये में हर माह फीस देनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों के लिए नया भवन बनकर तैयार है। भवन दो मंजिला बनाया गया है। जिसमें 14 कक्षाएं होंगी। इसके साथ ही छात्रों के लिए कंप्यूटर से लेकर अन्य सुविधाएं मौजूद होंगी। उन्होंने बताया कि दादरी विधायक तेजपाल नागर के सहयोग से चार करोड़ 18 लाख रुपये की कीमत से कॉलेज का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन




स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ेंगे छात्र
उन्होंने बताया कि छात्र स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ाई करेंगे। इसके साथ ही भौतिक,रसायन,जीव विज्ञान की लैब में प्रयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए कंपोजिट लैब व विज्ञान की लैब बनाई गई है। छात्रों के लिए खेलने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। खेल का भवन अलग से बनाया गया है। दादरी में अल्पसंख्यक छात्रों को सबसे अधिक इसका फायदा मिलेगा।



-
शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था
शासन से शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होने के कारण अभी कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था होगी। हर विषय के शिक्षकों को रखा जाएगा। हाल ही में दो शिक्षक शासन से चयनित हुए हैं। कॉलेज में विज्ञान,कला के साथ अन्य वर्ग में भी पढ़ाई कराई जाएगी। कॉलेज के खुल जाने से सबसे अधिक छात्राओं को फायदा होगा। जिन कॉलेज में शिक्षकों की संख्या अधिक है। वहां के शिक्षक फिलहाल यहां पढ़ाएंगे।
विज्ञापन




पहली बार जब विधायक चुना गया था। तब क्षेत्र के छात्रों से वादा किया था कि उनके घर के पास ही राजकीय कॉलेज होगा। जहां कम फीस में वह पढ़ाई कर सकेंगे। 12 मई को कॉलेज का शुभारंभ होने जा रहा है। हर छात्र को इससे शिक्षा मिल सकेगी।
-
तेजपाल नागर,दादरी विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें