फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बार्डर पर बढ़े तनाव से रुका प्रोजेक्ट का काम, कर्मचारी वापस बुलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेटर नोएडा के मार्टिक फार्मा एंड केमिकल इंडस्ट्रीज का जम्मू में अमूल प्रोजेक्ट पर चल रहा था काम
विज्ञापन

- जम्मू और श्रीनगर जाना था एक करोड़ का माल
-फ्लाइटें रद्द होने की वजह से आर्डर पर लगी रोक


आशीष चौरसिया

ग्रेटर नोएडा। भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के साइट-बी स्थित मार्टिक फार्मा एंड केमिकल इंडस्ट्रीज एलएलपी कंपनी का जम्मू में अमूल प्रोजेक्ट में काम चल रहा था। बृहस्पतिवार को रात बॉर्डर पर हुई भारी गोलीबारी के चलते रोक दिया गया है और प्रोजेक्ट पर काम कर 35 कर्मचारियों का वापस बुला लिया गया है। साथ ही जम्मू और श्रीनगर में अमूल प्रोजेक्ट पर जाने वाले एक करोड़ के माल को भी रोक दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के साइट-बी स्थित मार्टिक फार्मा एंड केमिकल इंडस्ट्रीज एलएलपी कंपनी के डायरेक्टर पीएस मुखर्जी ने बताया कि जम्मू में अमूल का एक प्रोजेक्ट पिछले एक साल से चल रहा है। जहां पर उनके 35 कर्मचारी काम रह थे। यह प्रोजेक्ट अभी दो साल तक और चलना था, लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों बाज नहीं आ रहा है। जिस कारण बृहस्पतिवार रात्रि को भारत पाकिस्तान पर हुई गोलीबारी के साथ बमबारी के कारण स्थिति को देखते हुए शासन से अलर्ट जारी किया गया है। जिस कारण उनके प्रोजेक्ट का काम बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन

हमारी भारतीय सेना और सरकार की ओर से काफी सतर्कता बरतते हुए गंभीर हालात में भी स्थिति को काबू में रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट पर काम कर रहे 35 कर्मचारियों का शुक्रवार को प्रोजेक्ट पर से सुरक्षित बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जम्मू में अब जब हालात सामान्य होंगे तब ही उनके प्रोजेक्ट का काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

-

जम्मू और श्रीनगर जाना था एक करोड़ का माल


उन्होंने बताया कि श्रीनगर स्थित अमूल प्रोजेक्ट और जम्मू स्थित अमूल प्रोजेक्ट पर 50-50 लाख रुपये का उनका माल 11 मई को जाना था। जम्मू और श्रीनगर की स्थिति को देखते हुए फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। जिसके चलते उनका माल एक्सपोर्ट नहीं हो पाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि हमारी भारतीय सेना बहुत जल्द ही हालात पर और बेहतर ढंग से काबू पा लेगी। हमारी सेना पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें