फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार डोज और मिलीं, आज से ऑनस्पॉट टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में सुस्त पड़े टीकाकरण अभियान को इस सप्ताह तेजी मिल सकती है। पिछले सप्ताह टीकाकरण की प्रक्रिया आधी से भी कम रह गई थी। अब रविवार को जिला अस्पताल को 25 हजार कोविशील्ड की डोज और मिल गई हैं। ऐसे में विभाग के पास करीब 45 हजार डोज हो गई हैं। इसे सोमवार को टीकाकरण के लिए अच्छी संख्या माना जा रहा है। टीके की कमी दूर होते ही स्वास्थ्य विभाग ने भी सोमवार से ऑनस्पॉट टीकाकरण की व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की कोल्ड चेन में 30 हजार से अधिक कोविशील्ड व 15 हजार से अधिक कोवॉक्सिन उपलब्ध हैं। सोमवार को समस्त सरकारी केंद्रों पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण चलेगा। जिन लोगों को टीकाकरण स्लॉट मिल चुका है वह टीका लगवा सकते हैं। जिन्हें स्लॉट बुक करने में समस्या आ रही है वह ऑनस्पॉट सरकारी केंद्रों पर टीका लगवा सकते हैं। हालांकि, बिना स्लॉट टीकाकरण की संख्या हर अस्पताल में निर्धारित रहेगी। उससे अधिक लोगों को ऑनस्पॉट टीकाकरण की सुविधा नहीं मिलेगी। यह संख्या, वैक्सीन की उपलब्धता व अस्पताल में आने वाले लोगों की संख्या के आधार पर तय की गई है। इसकी जानकारी केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी ली जा सकती है।
बता दें कि जून 10 से 20 हजार दैनिक टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में चल रहा था। बीते सप्ताह अचानक टीके की आपूर्ति कम होने पर रफ्तार सुस्त पड़ गई थी। बीते सप्ताह दो दिन सरकारी अस्पतालों में एक भी कोविशील्ड नहीं लगी थी। सप्ताह के अन्य दिनों में करीब साढ़े 6 हजार टीकाकरण ही हुआ। हर दिन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल से सैकड़ों लोग टीका नहीं लग पाने से मायूस लौट गए। टीकाकरण प्रक्रिया दोबारा तेज होने से इन लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दादरी व जेवर में नियर टू होम अभियान आज
टीका उपलब्ध होने के बाद सोमवार को दादरी व जेवर में नियर टू होम अभियान चलेगा। सप्ताह के पहले दिन सिर्फ दो ब्लॉक में यह अभियान चलेगा जिसमें करीब 5 हजार लोगों को टीका लगेगा। आगामी दिनों में वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ने पर अभियान को अन्य केंद्रों पर भी शुरू किया जा सकता है।
बनी हुई है असमंजस की स्थिति
भले ही जिले में 25 हजार टीके की डोज आ गई हो, लेकिन सरकारी अस्पतालों में मांग को देखते हुए अभी भी दो-चार दिन से ज्यादा का स्टाक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि शासन से उसे लगातार वैक्सीन की और डोज सप्लाई होती रहेगी। ऐसा नहीं होता है तो हालात बदलते देर नहीं लगेगी। विभाग पूर्व में घोषित नियर टू होम अभियान चला पाएगा या नहीं इसे लेकर असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें