फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : बुजुर्ग से लूट, सोशल मीडिया पर चला पहनावा-दाढ़ी देखकर पीटा

Mon, 05 Jul 2021 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

  • घटना के बाद शाम को सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के पहनावे और दाढ़ी को देखकर मारपीट करने और धर्म विशेष के विरोध में नारेबाजी करने का मामला वायरल हो गया।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-37 के पास रविवार सुबह कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने एक बुजुर्ग से मारपीट कर नकदी लूट ली और चप्पल भी उतरवा ली। घटना के बाद शाम को सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के पहनावे और दाढ़ी को देखकर मारपीट करने और धर्म विशेष के विरोध में नारेबाजी करने का मामला वायरल हो गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना लूटपाट की है। इसके अलावा कोई अन्य बात नहीं हुई है। पुलिस पीड़ित बुजुर्ग के संपर्क में है। अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, काजिम अहमद (62) परिवार के साथ दिल्ली के जाकिर नगर में रहते हैं। रविवार को वह रिश्तेदार के यहां शादी में अलीगढ़ जा रहे थे। इसके लिए वह दिल्ली से नोएडा के सेक्टर-37 बस स्टैंड पर पहुंचे, तभी कार सवार युवकों ने अलीगढ़ जाने के लिए उन्हें लिफ्ट देते हुए बिठा लिया और आगे जाकर मारपीट करते हुए 1200 रुपये लूट लिए।

बुजुर्ग को कार से नीचे उतारते समय बदमाशों ने चप्पल भी पास रख ली। घटना के बाद बुजुर्ग पीसीआर के पास पहुंचे और शिकायत की। पुलिसकर्मियों ने उनसे लिखित में तहरीर मांगी, लेकिन उन्होंने मोबाइल नंबर लिखकर दे दिया और चले गए।
विज्ञापन


इधर, शाम को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लिखा कि मुस्लिम पहचान देखकर बुजुर्ग से कार सवार युवकों ने गालियां देते हुए बेरहमी से मारपीट की है और दाढ़ी-पहनावे को लेकर टिप्पणी करते हुए धर्म विरोधी नारे लगाए हैं। वहीं, एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि मामला लूट का है और पीसीआर पुलिसकर्मियों को दिए गए नंबर पर बुजुर्ग से संपर्क किया गया है।

बुजुर्ग ने भी लूटपाट के बारे में बताया है। लिखित शिकायत देने को कहा गया है। मामले में सोशल मीडिया पर की गईं पोस्ट गलत हैं। बुजुर्ग के साथ किसी अन्य तरह की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें