फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरटेक केपटाउन में गंदगी मिलने पर 25 लाख जुर्माना

विज्ञापन
सुपरटेक केपटाउन में जुर्माना लगाने पहुंची टीम। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में गंदगी का अंबार मिलने के बाद प्राधिकरण ने 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सोसाइटी वासियों की शिकायत के बाद निरीक्षण में गंदगी मिलने पर कार्रवाई की गई है। यहां बिल्डर की ओर से प्रबंधन का काम किया जाता रहा है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि सोसाइटी में म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट कलेक्शन व ट्रांसपोर्टेशन का कार्य अनाधिकृत वेंडर द्वारा किया जा रहा है। इस कारण 37 गारबेज रूम में कूड़ा इकट्ठा हो गया था। इससे बदबू, मच्छर, मक्खी आदि फैले हुए थे। सोसाइटी में भी जगह-जगह पर कूड़े के ढेर भी लगे हैं। सोसाइटी में न तो कूड़े को अलग-अलग किया जा रहा था और न ही गीले कूडे़ की प्रोसेसिंग का कार्य किया जा रहा था।
यहां अवैध तरीके से कूड़ा उठाने वाली एजेंसी मेसर्स ग्रीन टूथ टेक्नोलॉजी सूखा कूड़ा छांटने के बाद गीला कूड़ा शहर में जगह-जगह फेंक देती थी। इसके अलावा बिल्डर की ओर से आवंटियों से कूड़ा उठाने के नाम पर शुल्क लिया जा रहा था। इसी करण प्राधिकरण ने जुर्माना लगाया है। साथ ही, निर्देशित किया गया है कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो और तीन दिन में जुर्माने की धनराशि जमा कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें