फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 24 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों ने 24 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने युवक को कनाडा भेजने का झांसा दिया था। रुपए लेने के बाद न तो उसे विदेश भेजा और न ही वापस मांगने पर उसकी पैसे वापस किए। इस संबंध में युवक ने गुहला थाना में शिकायत दी है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। रसूलपुर गांव निवासी राजपाल ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने अमनदीप, उसकी पत्नी मानसी व आर्यन वर्मा नाम के व्यक्ति से बातचीत की।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे जल्द विदेश भेजने की बात कही और उसके पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ले लिए। उससे अलग-अलग समय में 24 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन माध्यमों से और नकद ले ली। उसने अक्टूबर 2024 में आरोपियों को ये रुपये दे दिए।
विज्ञापन

रुपये लेने के बाद पहले तो आरोपी आश्वासन देते रहे कि जल्द ही उसे विदेश भेज दिया जाएगा, लेकिन जब बार-बार उनसे इस संबंध में पूछा गया तो आरोपी उसे कनाडा भेजने से मुकर गए। जब उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई। ऐसा करके आरोपियों ने उससे 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें