फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय मोमनाथल समेत 24 के शस्त्र लाइसेंस निलंबित, तीन के निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय मोमनाथल समेत 24 के शस्त्र लाइसेंस निलंबित, तीन के निरस्त
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की कोर्ट ने जनवरी से अभी तक 24 शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित कर दिया है। इनमें खनन माफिया संजय सिंह मोमनाथल, सिंहराज मोमनाथल शामिल हैं। जबकि, सोनू उर्फ सुमित भाटी निवासी मकौड़ा समेत तीन के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त किया है। जल्द ही 57 और लोगों का शस्त्र लाइसेंस भी निलंबित होगा। इन सभी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) दिवाकर सिंह ने बताया कि किसी शस्त्र लाइसेंस धारक पर आपराधिक मामला दर्ज है तो उसे निरस्त किया जाएगा। पुलिस की रिपोर्ट पर सुनवाई के बाद फैसला लिया जाता है। जनवरी से अब तक कुल 24 शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित किया जा चुका है। बता दें कि कासना निवासी हरवीर सिंह, सादुल्लापुर निवासी बबली नागर, घोड़ी बछेड़ा निवासी ओमपाल सिंह के अलावा वीरेंद्र सिंह, अरुण यादव, धर्मवीर सिंह, सतपाल भाटी, सुनील यादव, बाबू, अतुल शर्मा, जसपाल, राजू सिंह, तुषार भाटी, प्रमोद यादव, समयपाल यादव, ब्रह्मा सिंह, चंद्रभान, मुर्सलीम, चंद्रपाल और शिरीष शामिल हैं। अब सुनवाई के बाद जल्द लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा। वहीं, मकौड़ा निवासी सोनू उर्फ सुमित भाटी, बसाई गांव नोएडा निवासी रणपाल उर्फ रणी और हरवंश का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में शामिल लोगों का भी निरस्त होगा लाइसेंस
एडीएम ने बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया है कि मारपीट और शांति व्यवस्था को भंग करने वाले लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को जानकारी दे दी गई है। थाना प्रभारी की रिपोर्ट आने के बाद ऐसे लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें