फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 23 दानिक्स अधिकारियों का होगा तबादला, बदले जाएंगे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी की सिफारिश, सीएम से मंजूरी
दिल्ली सरकार फाइल को अंतिम मंजूरी के लिए एलजी के पास भेजेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी ने दिल्ली में 23 दानिक्स अधिकारियों के तबादले की सिफारिश की है। इसे मुख्यमंत्री आतिशी ने भी मंजूरी दी है। दिल्ली सरकार अब तबादले से जुड़ी फाइल को अंतिम मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजेगी। इसमें अंडमान निकोबार से तबादला लेकर दिल्ली पहुंचे सात दानिक्स अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में पोस्टिंग मिलेगी। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस फेरबदल में कई मौजूदा अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले अथॉरिटी की बैठक में नौकरशाही की फेरबदल पर चर्चा हुई। इसमें 23 दानिक्स अधिकारियों की फाइल पर विचार किया गया। इनके तबादले पर सहमति बनने के बाद मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी। 23 अधिकारियों में से सात अधिकारी वे हैं, जिनका अंडमान निकोबार से दिल्ली में तबादला हुआ है। साथ ही, कई मौजूदा दानिक्स अधिकारियों के विभाग भी बदल दिए गए हैं। अधिकारी बताते हैं कि अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद अब इससे जुड़ी फाइल अनुशंसा के लिए उपराज्यपाल के पास भेजी जाएगी। वहां से पास होने के बाद बदलाव प्रभावी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें