फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 14 नवंबर को चुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों ने लिया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर चुनाव 14 नवंबर को होगा। चुनाव में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को 23 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। सोमवार को सभी उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दाखिल करेंगे। मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 14 नवंबर को मतदान और मतगणना दोनों एक ही दिन कराई जाएगी। उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी शबनम खान ने बताया कि बार एसोसिएशन चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी भी प्रत्याशी को आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।
चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। अध्यक्ष और सचिव पद के उम्मीदवारों ने वकीलों से संपर्क कर समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। वोटरों को लुभाने के लिए बैठकों का दौर भी चल रहा है। समर्थक भी अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने में जुट गए हैं। बार परिसर में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें