फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले के 225 विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

Fri, 21 Nov 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिलास्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए वीरवार को बाल भवन में समारोह करवाया गया। मुख्यातिथि डीसी पार्थ गुप्ता ने बाल महोत्सव की प्रतियोगिताओं के 473 विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें से 225 विद्यार्थी प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता का खिताब सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय को मिला। समारोह ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। यह जिलास्तरीय बाल महोत्सव हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद ने 13 से 24 नवंबर तक कराया था। महोत्सव में जिले के 47 राजकीय और निजी विद्यालयों के कुल 2486 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों को कक्षा अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था। इस दौरान सभी आयु वर्गों में कुल 46 प्रतियोगिताएं करवाई गई थी। इस प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों के 473 विद्यार्थियों ने स्थान पाया, जिन्हें वीरवार को जिलास्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय विजेता राज्यस्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान ओवरऑल उपविजेता जगाधरी का सरस्वती पब्लिक स्कूल रहा। महोत्सव की सांस्कृति महोत्सव के विजेताओं को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। मंडल स्तर के विजेता प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह मंडलस्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक जिले में ही करवाई जाएगी। वहीं, सांस्कृतिक के अलावा अन्य प्रतियोगिता के विजेता सीधे प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे
विज्ञापन


समारोह में विद्यार्थियों के बनाए पोस्टर, स्कैच, क्ले मॉडल व अन्य सामग्री की प्रदर्शनी लगाई। मुख्यातिथि डीसी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की सरहाना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार मंथन ने किया। कार्यक्रम में बालकुंज प्रभारी नीलम, आजीवन सदस्य शिक्षाविद् गोबिंद सिंह भाटिया, डॉ. मीनाक्षी, सरबजीत सीबिया, राम अवतार, कर्मवीर सिंह, संजीव ओझा, ममता, सहित अन्य उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें