फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के जवानों के पास ऑनलाइन पहुंचेगा मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सीमा पर तैनात जवानों के पास ऑनलाइन पहुंचेगा मतपत्र
सर्विस वोटरों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने की पहल, चुनाव आयोग ने पहली बार की व्यवस्था
जिले में हैं 2,324 सर्विस वोटर, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के 48 घंटे के अंदर पहुंचेगा मतपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। इस बार लोकसभा चुनाव में सीमा पर देश की रक्षा करने वाले जवान भी अधिक से अधिक संख्या में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। उनका मतपत्र इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) पर ऑनलाइन भेजा जाएगा। जो नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 48 घंटे के अंदर ही भेजा जाएगा। ताकि, समय पर जवान मतपत्र वापस भेज सके। इस बार तीनों विधानसभा में कुल 2,324 वोटर है।
विज्ञापन

हर लोकसभा या विधानसभा चुनाव में सर्विस वोटर मतों का प्रयोग करने में काफी पीछे हैं। माना गया है कि प्रतिशत कम रहने का कारण सर्विस वोटरों को डाक मतपत्र नहीं मिलना या फिर मिलने में देरी है। भारत निर्वाचन आयोग ने समस्या का समाधान किया है। इस बार सभी मतपत्र डाक की जगह सॉफ्टवेयर के माध्यम से सैनिकों के संबंधित हेडक्वार्टर पहुंचेंगे। वहां से सैनिकों को मतपत्र मिलेंगे। सैनिक मतपत्र पर प्रत्याशी को वोट देंगे। फिर एक लिफाफे में बंद कर डाक से वापस भेजेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर सीट पर पिछले चुनाव में चार से पांच प्रतिशत सर्विस वोटरों ने मतदान किया था। इसके शुरू होने से मत प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें