घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, मामला दर्ज
तावडू। नगर में एक महिला के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले शख्स ने शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता निवासी तावडू ने बताया कि उसके पड़ोस में संजय हलवाई का मकान है। जिसके घर पर राव साहब नामक एक नौकर रहता है। पीड़िता का आरोप है कि नौकर राव साहब सोमवार को शराब के नशे में उसके घर में आकर दंपती के साथ गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा और दंपती को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में पड़ोसियों के साथ गाली गलौच करता रहता है और बेवजह लोगों को परेशान करता है। उसे कई बार समझाया लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।