फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव : चला प्रचार, चस्पाए बैनर-पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव : चला चुनाव प्रचार, चस्पाए बैनर-पोस्टर
विज्ञापन

गुरुग्राम। छात्र संघ चुनाव के उम्मीदवारों द्वारा प्रचार-प्रसार सोमवार से शुरू कर दिया गया। सभी उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संपर्क करने में जुटे रहे। इसके साथ ही कॉलेज में बैनर, पोस्टर लगाए गए। वहीं पंपलेट बांट कर उम्मीदवारों ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। सभी संस्थानों में शांतिपूर्वक चुनाव प्रचार हुआ। व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉलेज परसिर में पुलिसबल तैनात रहा।
सोशल मीडिया पर छात्रसंघ चुनाव का जोर
छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रत्याशी व्हाट्स-एप व फेसबुक जैसे मंच पर सक्रिय हो गए हैं। छात्रसंघ चुनाव में समर्थन के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्स एप पर लगातार प्रत्याशियों की पोस्ट डाली जा रही हैं। साथ ही वोट व सपोर्ट की अपील की जा रही है। छात्र नेता परिजात पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई हैं जो लगातार विद्यार्थियों से समर्थन मांग रही हैं।
विज्ञापन


पांच कार्यकारिणी का कॉलेज प्रबंधन करेगा चयन
छात्रसंघ चुनाव में पांच कार्यकारिणी का चयन प्रधानाचार्य द्वारा किया जाएगा। इसमें नियम के तहत एक स्पोर्ट्स, एक एनसीसी, एक एनएसएस, एक कॉलेज टॉपर और एक कल्चरल का बेस्ट विद्यार्थी का चयन होगा। इन सभी पर भी वहीं नियम लागू होंगे जो अन्य सीआर के लिए हैं। जैसे 75 प्रतिशत अटेंडेंस, एक भी विषय में कंपार्टमेंट न होना आदि। इन पांचों के लिए वोटिंग नहीं होगी।

चुनाव की कमान छात्राओं के हाथ में
इस बार छात्र संघ चुनाव में छात्राएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। उनका कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना ही हमारा चुनाव में आने का मुख्य मकसद है। इनमें कई लड़कियों को तो परिवार से सहयोग मिल रहा है लेकिन कुछ को राजनीति में आने से रोका भी जा रही है। सेक्टर-9 में कुल 8 लड़कियां सीआर के लिए फाइनल हुई हैं, इनमें एक अध्यक्ष पद की उम्मीदवार है। वहीं द्रोणाचार्य में पांच लड़कियां चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन


बोली बेटियां : छात्राओं के हित में कार्य करते हुए शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ आवाज उठानी है। चुनाव में आने के लिए परिवार वाले सहमत नहीं थे, काफी मुश्किल से उन्हें राजी कर चुनाव में हिस्सा लिया।
अन्नू, छात्र चुनाव, उम्मीदवार, डीएसडी कॉलेज
कालेज में स्वच्छ वातावरण का निर्माण कराना ही मकसद है। छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव में भागीदारी की है।
काजल ठाकरान, उम्मीदवार, डीएसडी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें