फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 208 बीट पुलिसकर्मियों ने 102 स्थानों पर महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यातायात लाइन में बड़े शिक्षण संस्थान, चिकित्सालय, इंडिस्ट्रियल, महिला छात्रावासों के प्रबंधक, व्यापार मंडल से 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उधर, मिशन शक्ति (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में 208 बीट पुलिस कर्मियों की ओर से 102 स्थानों पर कार्यक्रम हुए। 3159 महिलाओं, बालिकाओं को सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

3086 प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया। 40 प्रार्थना-पत्र पर कार्रवाई कर 6 का चालान, 13 मुकदमे दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एडीसीपी महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि 202 स्थानों पर चेकिंग की गई। 1797 व्यक्तियों को चेतावनी देते हुए 37 का चालान, 8 मुकदमों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 174 स्थानों पर चेकिंग के दौरान 888 वाहनों का चालान हुआ। 50 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई। 14 वाहनों से हूटर, 132 वाहनों से बत्ती हटवाई गई। 60 वाहनों पर लिखे शासकीय व जाति सूचक शब्द हटाए गए। 16 वाहनों को सीज किया गया। 573 वाहन स्वामी को चेतावनी दी गई। 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें