फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल गैंग का मुख्य गुर्गा हरिओम हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल गैंग का मुख्य गुर्गा हरिओम हत्थे चढ़ा
विज्ञापन

गुरुग्राम। पिछले काफी समय से पुलिस की परेशानी का सबब बने कौशल गैंग को लेकर शुक्रवार देर रात गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम यूनिट सेक्टर-31 ने देर रात नाकाबंदी करते हुए बदमाश कौशल के मुख्य गुर्गे हरिओम उर्फ टीटू को दबोच लिया। हीरो होंडा चौक के पास पुलिस नाकाबंदी पर फायरिंग के जवाब में क्राइम यूनिट ने पीछा करते हुए हरिओम को दबोचा, जिसमें उसके पास एक कट्टा भी बरामद हुआ है। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद दो दिन की रिमांड पर लेकर क्राइम यूनिट उससे पूछताछ में जुट गई है, जिसमें गैंग से जुड़े कई खुलासे हो सकते हैं।
शुक्रवार देर रात क्राइम यूनिट सेक्टर-31 को मुखबिर से सूचना मिली कि कौशल का मुख्य साथी हरी नगर निवासी हरिओम उर्फ टीटू हथियारों के साथ गाड़ी में आ रहा है। सब इंस्पेक्टर मनजीत और उनकी टीम ने हरिओम को दबोचने के लिए नाकाबंदी कर दी। रात करीब 12.30 बजे हरिओम गाड़ी से पहुंचा तो उसे गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस पर गोली दाग दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी, जिसके बाद वह बैरिकेडिंग तोड़ते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट ने पीछा करना शुरू किया तो कुछ दूरी पर हरिओम की गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई। पुलिस को चकमा देने के लिए हरिओम गाड़ी छोड़कर भागने लगा। अंधेरा होने की वजह से कुछ दूरी पर पत्थरों में पैर टकराकर वह गिर गया, वहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को जब्त करते हुए उसमें से गोलियां समेत कट्टा बरामद किया।
एएसआई मनजीत के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी हरिओम पर उगाही, अवैध हथियार समेत अन्य अपराध को लेकर एक दर्जन से ज्यादा मामले चल रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


कौशल के बचपन का दोस्त है हरिओम
हरीनगर निवासी हरिओम कौशल गैंग का मुख्य गुर्गा होने के साथ कौशल का बचपन का दोस्त भी है। कौशल गैंग में रहकर वह उगाही और लेनदेन का काम देखता था।

बृहस्पतिवार को ही जमानत से आया था बाहर
उगाही के एक मामले में जेल में सजायाफ्ता हरिओम बृहस्पतिवार को ही जमानत पर बाहर आया था, जिसके बाद उगाही समेत कई धंधों में संलिप्त हो गया। सूत्रों के मुताबिक, बरामद कट्टा वह यूपी के सहारनपुर से लाया था। सीआईए सूत्रों के मुताबिक, टीम जांच के लिए जल्द ही सहारनपुर जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें