फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वीजा रह रहे केन्याई नागरिक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिना वीजा रह रहे केन्याई नागरिक पकड़े
गुरुग्राम। गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे केन्याई नागरिकों को डीएलएफ-1 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार को डीएलएफ फेस-1 थाना पुलिस गश्त पर थी। टीम जअ गश्त कर रही थी तो ब्रिस्टल चौक के पास दो संदिग्ध लोग दिखाई दिए, जिस पर पुलिस ने उन्हें मौके पर दबोच लिया। जांच पड़ताल के दौरान पता लगा कि दोनों ही केन्याई नागरिक हैं और बिना वीजा यहां रह रहे हैं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान किंगर राइडिर मुथोनी व एलिस चीलागट ओमर के रूप में हुई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र का कहना है कि बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है कि आरोपी गुरुग्राम में कहां रह रहे थे और इनके वीजा की वैधता कब से समाप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें