फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलीगढ़ से लाई जा रही 20 क्विंटल सोनपापड़ी जब्त

विज्ञापन
सोन पापड़ी जब्त करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को अलीगढ़ से लाई जा रही 20 क्विंटल सोनपापड़ी जब्त की है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि मिलावट के संदेह में पूरे स्टॉक को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा चोपला मंदिर के पास स्थित दुकान से 61 किलो ग्राम खोया भी नष्ट कराया गया है। रविवार को विभिन्न खाद्य पदार्थों के 15 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि अतरौली अलीगढ़ से राजेश कुमार कैंटर से 20 क्विंटल सोनपापड़ी जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 179000 रुपये होगी गाजियाबाद आपूर्ति के लिए लेकर आ रहे थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद और बसंत गुप्ता की टीम ने इस गाड़ी को चंद्रपुरी से पकड़ा। उन्होंने बताया कि सोनपापड़ी के पैकेट पर एक्सपायरी डेट अंकित नही थी। इसके अलावा पैकेट पर किन सामग्री का इस्तेमाल किया गया है यह भी अंकित नहीं किया गया था। इससे मिलावट का संदेह रहा। इसके बाद स्टॉक से दो नमूने जांच के लिए संग्रहित करने के बाद पूरे स्टॉक को सीज कर दिया गया। इसके अलावा मेरठ से लाए जा रहे 61 किलो ग्राम खोया जिसकी कीमत 12200 रुपये होगी उसको भी नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि इस खोये को हिंडन श्मशान घाट रोड के पास नष्ट कराया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से चले अभियान में कुल 74 सैंपल एकत्र किए गए हैं, जिनको लखनऊ लैब में जांच के लिए भेजा गया है।
नौ अक्तूबर को जब्त की थी 113.600 किलोग्राम सोनपापड़ी
नौ अक्तूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वसुंधरा की एक सुपरमार्केट में छापा मारकर 113.600 किलोग्राम सोनपापड़ी जब्त की थी। इसकी अनुमानित कीमत 45440 की थी। इसके अलावा 11 अक्तूबर को 250 किलोग्राम खोया जिसकी अनुमानित कीमत 50000 थी उसको नष्ट कराया गया था। यह खोया बागपत से लाया जा रहा था। इसकी दिल्ली और गाजियाबाद में सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन



सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि पिछले पांच दिनों में टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनपापड़ी सहित दूध से बनने वाली मिठाइयां, पनीर, घी, खाद्य तेल और दूध के सैपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा गया है। इन सैंपल की रिपोर्ट 20-25 दिन में आने की संभावना है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें