फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 20 नए संक्रमित, 33 ने कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेवात में शनिवार को 20 नए संक्रमित मिले। नूंह में 4, तावडू में 8, पुन्हाना में 1, नगीना में 1 और फिरोजपुर झिरका में 6 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 33 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 224 है। जिले में अभी 1846 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4711 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4406 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 81 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 99414 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 77725 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 20099 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 255147 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 247665 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें