फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस: गौतमबुद्धनगर में सामने आए 21 मरीज, अब तक किसी की मौत नहीं

Sat, 22 May 2021 02:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

गौतमबुद्धनगर के सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने जानकारी दी है कि जिले में ब्लैक फंगस के 21 मरीज हैं, लेकिन इससे किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
Black fungus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर में अभी कोरोना का कहर खत्म नहीं हुआ है कि ब्लैक फंगस ने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने शनिवार को बताया कि गौतमबुद्धनगर में ब्लैक फंगस के 21 मरीज सामने आए हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि इससे अब तक किसी की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन

 

बता दें कि नोएडा में शुक्रवार को छह लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जबकि 395 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही, 461 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 412 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 61284 मामलों में से 55981 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 4891 का इलाज चल रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में जिले का प्रदेश में छठा स्थान है।

अप्रैल के अंतिम सप्ताह से मई तक कोविड केसों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान कोविड जांच का दायरा भी बढ़ गया, लेकिन कुल जांच से पॉजिटिव मरीजों का प्रतिशत 14 फीसदी अधिक रहा है। जिले में 18 अप्रैल से 20 मई के बीच 221182 मरीजों के सैंपल लिए गए जिनमें से 31448 संक्रमित पाए गए। 
विज्ञापन


इन 32 दिनों में संक्रमित मिले में से 19559 केस मई में सामने आए। अन्य 11889 मामले अप्रैल के अंतिम 12 दिनों के हैं। वहीं, मई के 21 दिनों में 200 लोगों ने जान गंवाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें