नूंह। जिले में शुक्रवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए। वहीं 2 मरीज ठीक भी हुए हैं। नूंह में एक और पुन्हाना में एक केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग की टीम कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।
जिले में कोरोना के कुल 54 मरीज हैं। 1204 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1125 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 25 लोगों की मौत हो चुकी है। 30496 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें से 28840 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1656 लोगों की निगरानी जारी है। 78785 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 76014 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 1187 की रिपोर्ट आनी बाकी है।