फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत और साफ-सफाई नहीं करने पर 2 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने साफ-सफाई और सड़कों की मरम्मत नहीं करने वाले एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को प्राधिकरण अधिकारियों ने डेल्टा-1, 2 और 3 सेक्टर का भ्रमण किया। वहां पर सड़क उखड़ी मिली और गंदगी के कई ढेर भी मिले। अधिकारियों ने दो अलग-अलग फर्म पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि एक सप्ताह में जुर्माना जमा नहीं करने पर दोनों फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने सभी सेक्टरों में सुविधाएं जांचने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-डेल्टा के निवासियों की ओर से काफी शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा, वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह व मनोज कुमार धारीवाल, प्रबंधक वीपी सिंह की टीम ने शुक्रवार को सेक्टर डेल्टा-1, डेल्टा-2 और डेल्टा-3 का औचक निरीक्षण किया। जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि एलजी रोटरी से डेल्टा-3 स्थित साईं मंदिर तक सड़क की गिट्टी उखड़ी हुई थी। पटरी की साफ-सफाई और घास की कटिंग नहीं कर रखी थी। इसके अलावा कई जगह पर तार फेसिंग टूटी हुई थी और अन्य काम भी संतोषजक नहीं था। इन असुविधाओं को देखते हुए शौकीन कंस्ट्रक्शन पर एक लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। ठेकेदार को एक सप्ताह के अंदर सारी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा तीनों सेक्टरों में जगह-जगह कूड़ा, सॉलिड वेस्ट व पेड़ों की सूखी पत्तियों के ढेर पड़े थे। काफी दिन से सेक्टरों में मलबा पड़ा था। इन सभी खामियों को देखते हुए जीएम ने दूसरी फर्म सांईनाथ एंड कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं,डेल्टा-वन सेक्टर के सामुदायिक केंद्र की मरम्मत व रंगाई -पुताई का कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें